सोनीपत में कोरोना के जितने मामले सामने आए, उतने ही लोग ठीक होकर घर लौटे

8/13/2020 7:06:35 PM

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना की रफ्तार जारी है। यहां आज 30 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 3428 पहुंच गया है। जिसमें से 407 केस एक्टिव हैं। वहीं इसके साथ आज 30 लोग ही कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर वापस लौटे। जिला में अब ठीक होने वालों की संख्या 2985 पहुंच गई है। इसके अलावा मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई।

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)

Edited By

vinod kumar