उज्जलमाजरी गांव से 30 वर्षीय महिला का शव खेत से बरामद, पुलिस जांच जारी

2/22/2018 1:25:09 PM

नारायणगढ़(चंदेश चोपड़ा): हरियाणा का लास्ट गांव उज्जलमाजरी में एक महिला का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस  को मृतका के शरीर पर गला घोंटने के निशान मिले हैं। जिससे प्राथमिक जांच में मामला मर्डर का लग रहा है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।   

जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच को लोगों ने सूचना दी कि किसी महिला का शव गांव माजरी-उज्जलमाजरी रोड पर पंचायती जमीन सड़क किनारे एक शाल से ढका शव पडा था। मौके पर जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के गले में निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा जिसकी रिपोर्ट अाने पर पता चलेगा कि क्या मृतका के साथ दुष्कर्म हुअा है जा केवल उसे मौत के घाट ही उतारा गया है। 

इस गांव से अागे हिमाचल पड़ता है जिसके चलते बार्डर पर लगे सीसीटीवी फूटेज का सहारा लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अासपास के थानों में इस महिला की इतला दे दी गई है। अभी पुलिस छानबीन चल रही है और जिसमें  सीन आफ क्राईम टीम, साईबर फोन लोकेशन व डोग का सहारा लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस तरह के कई अज्ञात शव पुलिस को पहले भी बरामद हुए हैं। अारोपी मर्डर कही और करने के बाद शव को इस सुससान जगह पर फैंक जाते हैं।