कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी का 30वां दीक्षांत समारोह,1250 छात्र-छात्राओं को बांटी गई डिग्रियां

5/29/2017 1:10:28 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप/आयुष):कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 30 वे दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्रीमद्भागवत गीता सदन पहुंचे। इस समारोह में 1250 छात्र-छत्राओं को डिग्रीयां बांटी गईं।

पहला भारतीय पारम्परिक वेशभूषा के साथ छात्र-छात्राओं का आगमन व दूसरा गीता श्लोक उच्चारण इस समारोह के मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। 

इसके अतिरिक्त ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह को डॉक्टर ऑफ साईंस व मुख्यमंत्री खट्टर को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से भी नवाजा गया।