हरियाणा में कोरोना- 625/260: साेनीपत के बराबर पहुंचा फरीदाबाद का आंकड़ा

5/7/2020 8:08:36 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में वीरवार को कोरोना पीड़ितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। राज्य में आज कोरोना के 31 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। आज गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 13 पॉजिटिव मिले, इसके बाद फरीदाबाद में 6, साेनीपत और झज्जर में 3-3, जींद में भी 3, महेंद्रगढ़ में 2 व पानीपत में 1 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राज्य में कुल कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 625 हो गई है, जिनमें से अब तक 260 रिकवर कर लिए गए हैं और 7 की मौत हो चुकी है।



कल 17 और आज 13 कोरोना संक्रमित मामलों ने उड़ाई साइबर सिटी की नींद
साइबर सिटी गुरुग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों के आकड़ाें में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में गुरुवार को 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, तो वहीं बुधवार को भी जिले में 17 नए मरीज मिले थे। दो दिन में 30 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग भी सदमे में है। कोरोना से बचने के लिए देश में लाॅकडाउन किया गया है। लाॅकडाउन थ्री में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

साेनीपत के बराबर पहुंचा फरीदाबाद का आंकड़ा
गुरुग्राम के बाद साेनीपत और फरीदीबाद जिला में काेराेना का ज्यादा कहर देखने काे मिला है। इन दाेनाें जिलाें में काेराेना सं क्रमित मरीजाें का आंकड़ा बराबर हाे गया है। साेनीपत में आज 3 मामले ताे फरीदाबाद में  6 केस सामने आए। हालांकि फरीदाबाद में 43 लाेग ठीक हाेकर घर जा चुके हैं, जबकि साेनीपत में ठीक हाेने वालाें का संख्या 6 ही है। 



हरियाणा के 21वें जिले में पहुंचा कोरोना
हरियाणा के 21वीं जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दो जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये जवान दिल्ली से एक सप्ताह की छुट्टी के बाद यहां आए थे। इनमें से एक राजस्थान का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें क्वारैंटाइन कर दिया है। 



हरियाणा में 625 संक्रमित मरीज
राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 625 तक पहुंच गया है, वीरवार शाम तक सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 117 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सोनीपत और फरीदाबाद में 84-84, झज्जर में 73, नूंह में 59, अम्बाला में 41, पलवल में 36, पानीपत में 34, पंचकूला में 18, करनाल में 14, जींद में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 5, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3, कैथल, महेंद्रगढ़ व कुरुक्षेत्र में 2-2-2 मामले हैं। इसके अलावा चरखी दादरी में मात्र एक मामला ही सामने आया है। 14 इटालियन नागरिकों को लेकर कुल संख्या 594 होती है।

कुल 260 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 260 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह  में 53, गुरुग्राम में 51, फरीदाबाद 43, पलवल 32, अम्बाला में 11, पंचकूला में 17, सोनीपत में 6, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा 4, यमुनानगर, भिवानी व हिसार में 3-3, रोहतक, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 260 हो जाता है। 

कुल 7 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 7 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें 2 फरीदाबाद, 2 अंबाला, रोहतक और करनाल से 1-1 और पानीपत में भी 1 मौत हुई हैं। 

Edited By

vinod kumar