कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 32 नए मामले आए, 6 मरीजों किया गया डिस्चार्ज
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 12:25 AM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए, इसके साथ 6 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। कुरुक्षेत्र में अब तक 21413 में से 20248 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आई और 673 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
जिले में अब तक 492 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 271 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी, वह सभी 271 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 4 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल, कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 217 एक्टिव केस हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
रबी सीजन से पहले किसानों को केंद्र सरकार का तोहफा; 6 फसलों के MSP में की बढ़ोतरी...यहां देखें नए भाव