कुरुक्षेत्र में मिले 33 नए पॉजिटिव केस, 41 लोगों ने कोरोना को दी मात

8/20/2020 9:34:01 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा। आज यहां कोरोना के 33 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, वहीं 41 लोग ठीक होकर घर लौटे। जिले से अब तक 29239 सैम्पलों में से 26874 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। अब तक 1104 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, इनमें 684 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में अब तक 20 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब जिला में कोरोना वायरस के 400 एक्टिव केस हैं।

vinod kumar