यमुनानगर में बढ़ता जा रहा कोरोना का प्रकोप, एक की मौत, 33 नए केस मिले

7/27/2020 2:50:58 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आज 33 नए मामले सामने आए, जबकि मेदांता अस्पताल में दाखिल एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। यमुनानगर में कोरोना से यह पांचवीं मौत है। अब जिला में 122 एक्टिव पेशेंट हैं, जिनमें से 115 यमुनानगर के साथ 7 अन्य इलाकों से संबंधित हैं। 

इस बारे जानकारी देते हुए यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि आज जो 33 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 10 पुराने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क के लोग हैं, जबकि 10 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग रादौर, साडोरा, पुराना हमीदा, मधु कॉलोनी, सिविल लाइन, बुढ़िया आदि इलाकों के रहने वाले हैं। नए केसों में डॉक्टर, पुलिस कर्मचारी व बैंक कर्मचारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि अब कोरोना के मरीज ग्रामीण एवं शहरी दोनों इलाकों में ज्यादा संख्या में मिलने लगे हैं, इसलिए अब अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 3 डॉक्टर, 4 स्टाफ नर्स, 4 पुलिस कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, रोडवेज कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। डॉ विजय दहिया ने बताया कि यमुनानगर के 73 वर्षीय एक व्यक्ति जो 10 दिन पहले मेदांता अस्पताल में रेफर किए गए थे उनकी आज मौत हो गई।

Edited By

vinod kumar