यमुनानगर की 34, सोनीपत की 4 और जींद की एक कॉलोनी नियमित

12/20/2018 2:08:33 PM

जींद(ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने तीन जिलों की 39 कॉलोनियों को नियमित किया है। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव आनंद एम शरण की ओर से कॉलोनियों को वैध करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। लोगों को काफी लंबे समय से कॉलोनियों ते नियमित होने का इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और विकास के काम हो सकेंगे। 

शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जींद की एक, सोनीपत की चार तथा यमुनानगर की सबसे अधिक 34 कॉलोनियों को नियमित किया गया है। सरकार के पास काफी समय से इन कॉलोनियों को नियमित करने की फाइल पड़ी हुई थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते फाइल आगे नहीं बढ़ रही थी। अब सरकार ने एक बार फिर 39 कॉलोनियों को नियमित करने का काम किया है। जींद नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल ने बताया कि विभाग द्वारा कुछ जिलों में कॉलोनियों नियमित की हैं, जिसमें जींद का श्याम नगर एक्सटेंशन पार्ट-1 व 2 भी शामिल है। इनको नियमित किए जाने का नोटिफिकेशन सरकार ने जारी कर दिया है। अब यहां विकास के काम हो सकेंगे। 

इन कॉलोनियों को किया गया नियमित 
यमुनानगर : यमुनानगर में नियमित होने वाली कॉलोनियों में वार्ड-1 की तेली माजरा कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, वार्ड 2 से काली मंदिर एक्सटेंशन, वार्ड 5 से गांधी नगर, वार्ड छह से विशाल नगर कॉलोनी, वार्ड 7 से गीता कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, गोल्डनपुरी कॉलोनी, संजय विहार, वार्ड 11 से लाल विहार कॉलोनी, गधोली कॉलोनी, वार्ड 12 से ताजकपूर बाहर लाल डोरा, पंसारा बाहर लाल डोरा, तीरथ नगर, कमी माजरा बाहर लाल डोरा, कमी माजरा बाहर लाल डेरा, शम्भू कॉलोनी, वार्ड 14 से दुर्गा विहार, वार्ड 17 से नंदा कॉलोनी, पृथ्वी नगर, अंबेडकर नगर, कमल नगर, खद्दा कालोनी, वार्ड 19 से शिवपुरी ब्लाक-बी, प्रहलादपुरी, अमरपुरी, वार्ड 20 से विवेक विहार, शिवपुरी ब्लाक-ए, शिवदयाल, गोविंद, भगवती कॉलोनी, भुरिया कॉलोनी, राम नगर रेलवे कार्यशाला, सुंदर विहार कॉलोनी शामिल है। 

सोनीपत : सोनीपत में नियमित की गई कॉलोनियों में आनंद विहार, इंडिया कॉलोनी एक्सटेंशन, जीवन विहार, विकास नगर एक्सटेंशन शामिल हैं। 
जींद : श्याम नगर एक्सटेंशन पार्ट- 1 व श्याम नगर एक्सटेंशन पार्ट- दो।

Deepak Paul