बसों में सफर करने वालों के लिए अहम खबर, कल नहीं चलेगी 3400 बसें, हड़ताल पर लाखों कर्मचारी(VIDEO)

1/7/2020 4:27:15 PM

हिसार(विनोद)- केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारी और मजदूर दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अधिकतर सरकारी विभागों में कामकाज ठप रहेगा। हरियाणा के दो लाख से अधिक कर्मचारी 8-9 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, रोडवेज की 35 सौ से अधिक बसें दस राज्यों में अपनी सेवाएं नहीं देंगी। हड़ताल का आह्वान देश की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की अखिल भारतीय स्तर की फेडरेशन ने संयुक्त तौर पर किया है। 

पीडब्लूडी मेकेनिकल यूनियन के चीफ आर्गोनेशन व सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान ने बताया कि सर्व हरियाणा के कर्मचारियों ने 8 जनवरी को प्रदेश में हल्ला-बोल करके हड़ताल का निर्णय ले लिया है। हरियाणा प्रदेश के 1.50 लाख से अधिक सभी विभाग के कर्मचारी हडताल पर रहेगे। उन्होंने बताया कि रोडवेज के 3500 बसे प्रदेश में नही चलेगी जिससे प्रदेश में बसों में चलने वाली यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। सरकार को एक दिन में 3400 सौ बसे न चलने से करोड़ो का घाटा होगा।

कर्मचारी नेताओं ने बताय कि  सर्व कर्मचारी संघ के हरियाणा 108 संगठन और बोर्ड निगम सभी स्थानों पर हड़ताल होगी। सरकारी संपति को किसी तरह कोई नुक्सान नही होगा। कर्मचारी संगठनों ने सभी तैयारिया पूर्ण कर ली है। कर्मचारियों ने जनता से अपील की है कि जनता भी उनका सहयोग करें।

Isha