34वीं हरियाणा राज्य जूनियर व सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज

8/12/2022 8:55:42 AM

अम्बाला छावनी : 34वीं हरियाणा राज्य जूनियर व सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 अगस्त 2022 को बांके बिहारी धर्मशाला नियर के.डी. हॉस्पिटल महेश नगर में करवाया जाएगा।  इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए अम्बाला जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान व हरियाणा राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव जसबीर सिंह गिल ने बताया इस प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ी पूरे हरियाणा से हिस्सा लेंगे। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 अगस्त शाम 6:00 बजे को हरियाणा राज्य ओलंपिक संघ के वाइस प्रैसीडैंट महेंद्र कंबोज ऑब्जर्वर हरियाणा ओलंपिक संघ व राजेंद्र विज चेयरमैन हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्षता में किया जाएगा।  प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे इस प्रतियोगिता में आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सिलैक्शन किया जाएगा। 

Content Writer

Isha