हरियाणा का 35 हजार करोड़ मोदी ने लूटा : राहुल

5/5/2019 11:17:57 AM

गुडग़ांव(गौरव): शनिवार देर शाम राहुल गांधी ने सैक्टर 5 में रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटैक किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने हरियाणा का 35 करोड़ रुपया लूट लिया। देश का 555 लाख करोड़ रुपया लूट लिया और 15 लोगों का कर्जा माफ कर दिया। मंच से उन्होंने सवाल किया कि मोदी ने किसानों का कितना कर्जा माफ किया। अगर 15 लोगों का लाखों करोड़ रुपया माफ किया जा सकता है तो किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ किया जा सकता।

इस मौके पर उन्होंने अपने अंदाज में एक बार फिर से चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। मंच से जैसे ही राहुल गांधी ने चौकीदार का नाम लिया, बैठे लोगों ने चोर है-चोर है के जवाब में नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने जी.एस.टी. व नोटबंदी पर भी नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा। गुडग़ांव लोकसभा को लेकर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुडग़ांव के जवानों से जुमलेबाजी की।

यहां के व्यापारियों से जुमलेबाजी की, यहां के किसानों से जुमलेबाजी की। उन्होंने गुडग़ांव के लिए कुछ भी नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि मोदी का सीना 56 इंच का नहीं 26 इंच का हो गया। 

kamal