गुरुग्राम में पॉजिटिव निकले 4 मामले, स्वास्थ्य महकमा परेशान

3/20/2020 8:36:08 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना वायरस पीड़ित चार मरीज कन्फर्म हुए हैं। यह चारों मरीज गुरुग्राम के ही रहने वाले हैं। इनमें से दो केस 18 मार्च को पॉजीटिव घोषित किए गए थे। 19 मार्च को दो और पॉजीटिव मामलों की जानकारी मिली है। बताया गया कि पॉजीटिव केस में 22 वर्षीय एक लड़की है, जो 14 मार्च को लंदन से दिल्ली आई थी। उसको खांसी और गले में समस्या थी। उसका गुरुग्राम सिविल अस्पताल में ब्लड सैंपल लिया गया और उसी दिन से ही उसे निगरानी में रखा गया था।

साथ ही उसके परिवार के तीन और सदस्य हैं लेकिन उनमें अभी तक कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। दूसरा केस भी 42 वर्षीय महिला का है, जो 7 मार्च को लंदन से आई थी। उसे उसके घर में ही निगरानी में रखा गया था। इस महिला को 9 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसके नजदीकियों के 8 सैंपल लिए गए हैं। इस बीच, प्रदेश में कोरोना संदिग्ध लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के नए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 4539 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 4483 लोग घर पर ही स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। अहम यह है कि गुरुग्राम में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढऩे से स्वास्थ्य महकमा अब ङ्क्षचतित नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19 मार्च की जारी बुलेटिन के तहत अब तक कुल 56 लोग अस्पतालों में दाखिल हुए हैं, जिनमें से 32 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 24 संक्रमित लोग अभी भी दाखिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 108 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 81 सैंपल निगेटिव पाए गए और चार पॉजीटिव मिले हैं। हालांकि इनमें से दो की रिपोर्ट अभी दिल्ली लैब से फाइनल नहीं हुई है, जबकि 25 की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 दिनों की निगरानी के बाद 591 लोगों को क्लीनचिट दी गई है। इसके अलावा 3948 लोग अभी निगरानी में हैं।

Isha