रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में कोरोना से 4 की मौत, 326 नए केस मिले

5/24/2021 11:22:57 PM

रेवाड़ी/महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह): जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के फ्रेंड लाइन वर्करों की मेहनत रंग लाने लगी है। पिछले 24 घंटे में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में मात्र 4 लोग कोरोना की जंग हारे हैं। वहीं 326 लोग पॉजिटिव आए हैं। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में आज दो-दो लोग की मौत हुई। 

रेवाड़ी में आज 205 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ में आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या मात्र 121 रही। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार अब गांव में फैल रहे कोरोना की रोकथाम को लेकर वहां पर टेस्टिंग और टीकाकरण का काम युद्ध स्तर पर कर रहा है। संभवत उसी का परिणाम है कि इन दोनों जिलों में कोरोना ग्राफ गिरने लगा है।

Content Writer

vinod kumar