सरकारी अस्पताल के 4 चिक्तिसकों ने दिया इस्तीफा, आपातकालीन सेवाएं हो रही हैं प्रभावित

9/4/2020 8:24:00 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): नागरिक अस्पताल मेंं चिक्तिसकोंं की कमी होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में 4 चिक्तिसकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद चिक्तिसकों की संख्या घटकर 6 रह गई है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले को लेकर सिविल सर्जन कार्याल्य को सूचना भेज दी है ताकि चिक्तिसकों की कमी को पूरा किया जा सके। अस्पताल में चिक्तिसकों की कमी के चलते आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 

नागरिक अस्पताल में काम करने वाले 4 चिक्तिसकों का पीजी में दाखिला होने के चलते उन्होंने अस्पताल से रिजाईन कर दिया है। नागरिक अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर बंटी बंसल, रोबिन, अभिषेक व दीक्षा ने पीजी कोर्स करने के लिए ड्यूटी से रिजाईन कर दिया है।

बता दें कि नागरिक अस्पताल में 11 चिक्तिसकों के पद हैं, जिसमें से दस चिक्तिसक ड्यूटी पर थे, लेकिन एक साथ 4 चिक्तिसकों के त्यागपत्र देने के बाद अब रिक्त पदों की संख्या 5 हो गई है। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में 24 घंटे ड्यूटी के लिए तीन चिक्तिसक चाहिए जबकि 8 से 2 बजे तक ओपीडी करना भी जरूरी है। कोरोना के चलते अस्पताल के स्टाफ पर काम का बोझ भी बढ़ा है, ऐसे में चिक्तिसकों के त्यागपत्र से समस्या बढ़ गई है।

इस बारे में नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु ने बताया कि अस्पताल में काम करने वाले 4 चिक्तिसकों ने पीजी में दाखिले के चलते पद से त्यागपत्र दे दिया है, जिसके चलते अब चिक्तिसकों की कमी हो गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अनेक पद खाली हैं। जिनकी सूचना उच्च अधिका रियों को दे दी गई है।

Shivam