लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, अंबाला में दहशत फैलाने की कर रहे थे तैयारी

7/24/2022 5:45:51 PM

अंबाला(अमन): पुलिस की सीआईए-2 शाखा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड ग्रुप के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7.65 बोर की तीन पिस्टल व 22 जिंदा रौंद बरामद हुए हैं। गोल्डी बराड गैंग से संबंध रखने वाला युवक यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है, जबकि उसके तीन साथी अम्बाला छावनी के बब्याल के रहने वाले हैं। युवकों के बरामद की गई पिस्तौल पर स्टार का निशान बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वही निशान है, जो लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग से सम्बंधित है। 

 

 

आरोपियों से हथियार व तीन स्मार्ट फोन हुए बरामद

पुलिस ने अंबाला में घात लगाए बैठे लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे कई हथियार व तीन स्मार्ट फोन भी बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अंबाला पुलिस ने इन दिनों अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छावनी के ब्बयाल के श्ससान घाट से चारों युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशो ने स्वीकार किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के लिए काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपोयों को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह पता करने का भी प्रयास करेगी कि इनके पास हथियार कहां से आते थे।

 

 

लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के नाम पर फैलाते थे दहशत

गिरफ्तार किए गए चार युवकों में शशांक पांडे यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है। इसके अलावा साहिल उर्फ़ बग्गा, अश्वनी उर्फ़ मनीष व बंटी अंबाला छावनी के बब्याल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों की क्रिमिनल हिस्ट्री भी रही है। इससे पहले इन आरोपियों पर हत्या व लूट जैसे मामलों में भी केस चल रहे हैं।

प्राथमिक जांच में आरोपियों ने यह भी माना है कि ये गोल्डी बराड़ व लारेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे। उनके नाम की दहशत फैलाना इनका काम रहता था। वहीं पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि पुलिस चप्पे-चप्पे पर छानबीन कर रही है। जहां भी इस प्रकार के बदमाश मिल रहे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha