कुरुक्षेत्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, सामने आए 4 नए पाॅजिटिव केस

7/2/2020 9:22:16 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आज जिला में 4 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। वहीं एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। जिले से अब तक 11795 सैंपलों में से 11126 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि 669 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।  जिले में अब तक 133 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 104 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 29 एक्टिव केस हैं।

Edited By

vinod kumar