4 साल की लड़की के सिर पर चोट लगने से हुई मौत

10/23/2019 4:49:12 PM

चड़ीगढ : थाना क्षेत्र के सकेतड़ी गांव में 4 साल की लड़की की सिर पर चोट लगने से संदिग्ध हालत मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। उस दौरान उसकी लड़की नीचे गिर गई और उसके सर पर चोट लग गई। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पंचकूला के एमड़ीसी थाने में पड़ते सकेतड़ी गांव में 4 साल की लड़की केनीचे गिरने से सिर पर चोट लग गई। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी लड़की का कुछ दिन पहले नत्थू राम नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था और उस झगड़े के दौरान उसकी लड़की नीचे गिर गई। सिर पर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया । उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी रविकांत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। 

Isha