शर्मनाक हरकत, NSG कैंपस में 4 साल की मासूम से दरिंदगी

1/17/2017 6:23:46 PM

गुड़गांव (अनिल मनचंदा):साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर शर्मनाक हरकत होने की खबर मिली है, जहां एन.एस.जी. कैंपस के अंदर 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ। आपको बता दें कि रविवार शाम को देश की सबसे बड़ी सुरक्षित एजेंसी एन.एस.जी. कैंपस के अंदर एक 4 साल की बच्ची पार्क में खेल रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे का फायदा मासूम से रेप किया। इसी दौरान जब बच्ची लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंची तो परिजनों को सारी आपबीती बताई। परिजनों ने NSG अधिकारियों को इसकी सुचना दी। अधिकरियों को इस बात की सुचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया और बच्ची को फ़ौरन सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।

वहां बच्ची के इलाज के बाद मैडिकल किया गया और पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर मानेसर पुलिस थाना ने अज्ञात के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची के परिजन NSG में ही रहते हैं और वहीं पर काम करते हैं। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। सवाल उठता है कि देश की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया, जहां देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके ऊपर है तो बच्चियां कहा सुरक्षित होंगी।