4 साल के शासन में 40 हजार बेटियों पर जुर्म: नवीन जयहिंद

10/5/2018 11:54:05 AM

यमुनानगर(त्यागी/पांडेय): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि भाजपा सरकार के 4 साल के शासन काल में 40 हजार बेटियों पर जुर्म हुए हैं। नवीन जयहिंद गुरुवार को एक होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 40 हजार से पार होगा और कहने को यह सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। 

उनका कहना है कि करनाल में होने वाली कर्मचारियों की रैली को संबोधित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करनाल पहुंचेंगे। हरियाणा सरकार का गठन जब से हुआ है तब से ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी सड़कों पर हैं। नवीन जयहिंद का कहना था कि गांधी जयंती के मौके पर भाजपा नेता पद यात्रा निकालते फिर रहे हैं। इन्हें चाहिए कि पद यात्रा के दौरान अपने साथ अपना एक घोषणा पत्र भी रखें और जनता को बताएं कि इस घोषणा पत्र के अनुसार उन्होंने कोई कार्य किया है क्या?  उनका कहना था कि आने वाले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में आप पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

 चुनावों को मद्देनजर रखते हुए ही प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख होॄडग लोगों के घरों के बाहर लगाए जाएंगे, जिन पर यह लिखा होगा कि मैं व मेरा परिवार आम आदमी पार्टी के साथ। यह होर्डिंग जनता की मर्जी से और परिवार की सहमति से ही लगेंगे। उनका कहना था कि भाजपा हो या इनैलो, कांग्रेस हो या बसपा सब एक दूसरे से मिले हुए हैं और जनता इन सबको देख चुकी है। 

7 को कर्मचारियों को समर्थन देंगे दिल्ली के सी.एम. 
वहीं करनाल में नमस्ते चौक स्थित एक निजी होटल में नवीन जयङ्क्षहद ने प्रैसवार्ता की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 7 अक्तूबर को हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गृह जिले करनाल में पैंशन बहाली के लिए धरने पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन देंगे। प्रदेश में हर वर्ग का कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। 

Deepak Paul