ओरिएंट पंखा कंपनी में 40 लाख की लूट, हथियारों से लैस आए थे बदमाश (video)

1/12/2018 5:29:22 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सेक्टर-5 में स्थित देश का मशहूर पंखा बनाने वाली ओरिएंट कम्पनी में बीती रात बदमाशों ने डकैती डाली है। डकैती में लगभग 40 लाख की लूट होना बताया जा रहा है। बदमाश हथियार बंद होकर आए थे। बदमाशों ने अपने मुंह नकाब से ढक रखे थे। बताया जा रहा है कि इन बदमाशोंंकी संख्या सात थी, जिन्होंने लूटपाट को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरों को ऊपर की ओर घुमा दिया था।



हांलांकि, सीसीटीवी को घुमाने से पहले उनकी हरकतें कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई। लूटपाट में करीब 40 लाख रूपये की लूट हुई है।