40 वर्षीय महिला को घर से अगवा कर पिस्तौल की नोक पर रेप

11/24/2018 3:38:01 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद के भट्टूकलां थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला को घर से अगवा कर पिस्तोल की नोक पर रेप किए जाने मामला सामने आया है। पीडि़ता अपने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी को इसकी शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर 3 आरोपियों को नामजद किया है। जबकि 6 अन्य लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।    

पीडि़ता के अनुसार वीरवार की रात रिश्ते में उसका देवर लगने वाला एक शख्स अपने 2 साथियों के साथ उसके घर में आया और पिस्तोल की नोक पर उसे अगवा कर खेतों में ले गया। महिला का आरोप है कि जब घर से उसे ले जाया गया तो 5-6 अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। पीडि़ता ने बताया कि खेत में उसके साथ देवर ने रेप किया और अन्य ने उसे कनपटी पर पिस्तोल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। 

पीडि़ता ने बताया कि उसका पति घटना के वक्त राजस्थान में अपनी जमीन बिजाई के लिए गया हुआ था और वारदात के बाद उसने अपने पति को बुलाया। पति के साथ रात को पुलिस को सूचना दी और पुलिस को वह मौके पर भी लेकर पहुंची लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए। इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई तो वह शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। 

डीएसपी उमेद सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना में शिकायत मिलने पर पीडि़ता की शिकायत पर 3 लोग नामजद किए गए हैं जबकि 6 अन्य लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज किए गए हैं। पिस्तोल की नोक पर पीडिता को घर से अगवा किया गया और खेतों में ले जाकर रेप किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 506 व 376 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

Rakhi Yadav