400 डॉक्टरों की होगी भर्ती, विधानसभा सदन में बोले स्वास्थ्य मंत्री

10/24/2017 3:37:56 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी): हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 400 डॉक्टरों की भर्ती करने का ऐलान किया है। इस पर विधायक अभय यादव ने कहा डॉक्टरों को नियुक्त करने से पहले नियुक्ति स्थान के बारे में डॉक्टरों से पूछा जाए। उन्होंने  कहा कि एक डॉक्टर दम्पति का चयन होने के बावजूद भी दंपति ने पदभार ग्रहण नहीं किया, क्योंकि उनमें से एक को हिसार और दूसरे को सिवानी के लिए नियुक्त किया गया था।

विज ने कहा कि डॉक्टरों से नियुक्ति में तीन इच्छाएं मांगी जाती है और इसके अलावा कई तरह की छूट भी प्रदान की जाती है। चरखी दादरी में सीएमओ की नियुक्ति के सवाल पर विज ने कहा एसएमओ की पदोन्नति हुई है और जल्द ही दादरी में सीएमओ लगाया जाएगा।