सिरसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में 400 साल पुराने कुएं का वायरल वीडियो आया सामने

4/19/2018 12:48:25 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): कल शाम से सिरसा में सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि सिरसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिला साहिब में सरोवर की परक्रमा की मरम्मत के दौरान उसके नीचे से एक कुआ मिला है। जिसे विडिओ में 400 साल पुराना बताया जा रहा है। लेकिन जब गुरुद्वारा के श्री चिल्ला साहेब के सेवक जगतार सिंह से इस बारे में बात की गई तो इसकी सारी सच्चाई सामने आ गई। 

सेवादार जगतार सिंह ने बताया कि कल से सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा साहेब में  निकले कुएं को ऐतिहासिक महत्व का और लगभग 400 साल का पुराना बताया जा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं है ये कुआ यहां पहले से ही था। जिसे पानी के लिए उपयोग में लाया जाता था। लेकिन इसका इतिहास से कुछ भी लेना देना नहीं है इसलिए ऐसी भ्रामक बाते ना फैलाई जाए। 

Rakhi Yadav