कुरुक्षेत्र में आज 43 कोरोना पॉजिटिव मिले, दो को मिली छुट्टी

8/10/2020 9:15:31 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र में आज 43 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं वहीं दूसरी ओर आज दो कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको डिस्चार्ज किया गया है। जिले से अब तक 25034 सैम्पलों में से 23909 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। अब तक 729 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, इनमें 414 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 304 एक्टिव केस हैं।

Shivam