पेड़ से लटका मिला 43 वर्षीय व्यक्ति का शव

4/2/2019 3:20:47 PM

अंबाला( अमन कपूर): अंबाला के थाना पड़ाव क्षेत्र में रेलवे कालोनी के पीछे शिवाला मंडी के जंगलों में एक 43 साल के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला जिस पर उसका नाम राजकुमार पुत्र सुखलाल व उमेदपुर देहरादून निवासी का पता लिखा है। जानकारी अनुसार मृतक राजकुमार अंबाला में एक बूटिक पर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पेड़ उतरवाकर जांच शुरू कर दी है।


 

kamal