हरियाणा के 5 जिलों में आज 44000 टन जीरी की खरीद, यहां पढ़ें किस जिले में कितनी हुई

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 09:02 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में आज 5 जिलों में 44000 टन जीरी की हुई है। अंबाला जिले में जीरी की 18000 टन की खरीद हुई, जबकि कैथल जिले में 10000 टन की खरीद हुई। इसके साथ कुरुक्षेत्र जिले में 2000 टन, पंचकूला जिले में 4000 टन और यमुनानगर जिले में 10000 टन जीरी की खरीद हुई। अभी तक 115626 टन जीरी की खरीद केंद्र सरकार द्वारा तय रेट 1960 रुपये प्रति टन हुई। 

बता दें कि हरियाणा में धान की खरीद 3 अक्टूबर से शुरु की है। पहले खरीद की तिथि बदलकर 11 अक्टूबर कर दी गई थी, लेकिन किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने 3 अक्टूबर से धान की खरीद शुरु करने का फैसला लिया। खरीद को शुरु हुए आज तीन दिन हो गए हैं, लेकिन खबरें सामने आई हैं कि कई मंडियों में अभी खरीद शुरु नहीं हो पाई है। जिससे किसान परेशान हैं।

आज कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों ने देश की लाइफ लाइन अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे (जीटी रोड) को जाम कर दिया। पीपली कस्बे के समीप मिनी.जू के सामने जीटी रोड पर किसान डटे रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static