करनाल में 45 गायों की मौत से मचा हड़कंप, डॉक्टरों की टीम कर रही जांच

1/27/2023 3:52:10 PM

करनाल : करनाल जिले में एक साथ 45 गायों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गोशाला में चारा खाने के बाद गायों की तबियत बिगड़ी और 45 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया गया। 


 
जानकारी देते हुए गौशाला के प्रधान ने बताया कि रोज की तरह वह घास मंडी से गायों का चारा मंगवाते थे। करनाल घास मंडी से चारा यूपी से आता है। उसी चारे को गौशाला में भेजा था। मंडी में महेन्द्र नाम का आढ़ती है। उसी से गौशाला में गायों के लिए चारा आता है। कल शाम को भी वहीं से चारा लाया गया था और रात को सेवादारों ने उसी चारे को इन गायों को डाला था। सुबह जब देखा तो सभी गाय मरी हुई थी।  



वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ रामफल ने बताया कि गायों की मौत कैसे हुई। इस जानकारी तो डॉक्टरों की टीम ही बता पाएगी। डॉक्टरों की टीम को सूचित कर दिया है। सभी गायों को उठाकर पशु अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। जहां पर डॉक्टर मौत के कारणों का खुलासा करेंगे। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Manisha rana