सोनीपत में कोरोना की रफ्तार जारी, 46 नए पॉजिटिव केस मिले

8/20/2020 7:20:17 PM

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। आज यहां 46 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 3672 पहुंच गई। इसके साथ ही आज ठीक होने वालों की संख्या 33 रही। जिला में अब ठीक होने वालों का आंकड़ा 3255 पहुंच गया है। अभी जिला में 377 एक्टिव केस हैं। वहीं अभी तक 40 की मौत हो चुकी है। 

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)

vinod kumar