बैंक में दिनदहाड़े 5.78 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

8/4/2020 2:51:07 PM

भिवानी (अशोक): भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा के केनरा बैंक में आज दिन दहाड़े बदमाशों ने 5 लाख 78 हजार 935 रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश संख्या में 4 बताए गए। 3 बैंक के अंदर गए तो 1 गाड़ी में बैठा रहा। बताया जा रहा है कुछ लोगों ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायर भी किए। घटना की जानकारी के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

घटना लगभग 11.30 के आस पास की है। बैंक मैनेजर व 2 अन्य कर्मचारी बैंक में मौजूद थे। गन मैन बैंक में नहीं था। अचानक 3 बदमाश असला के साथ दाखिल हुए। उन्होंने गन प्वाइंट पर पैसे ले लिए और चुप चाप निकल लिए।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। डीएसपी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं सीआईए की टीम को भी बुलाया गया। इस बारे डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया की बदमाश लोकल लग रहे हैं। उन्होंने गन प्वाइंट पर लूट की है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर जगह छापेमार कर रही है।

Edited By

vinod kumar