करनाल में एक बार फिर कोरोना ने मचाया कहर, मिले 5 पाॅजिटिव केस

5/24/2020 3:20:55 PM

करनाल (केसी आर्या):  हरियाणा के करनाल जिला में आज एक बार फिर कोरोना ने कहर मचा दिया। जिला में आज 5 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसमें चार कपड़ा व्यापारी के ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जबकि एक मामला राजीव नगर से है। ये पीड़ित वयक्ति दिल्ली से लाैटा था। 

अब तक जिला में कोरोना के 32 मामले सामने आ चुके हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या 16 है, जबकि 15 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घर जा चुके है। 1 बजुर्ग व्यक्ति की हो मौत चुकी है। 

बता दें की कल चमन गार्डन से 3 केस कपड़ा व्यापारी सहित परिवार के सदस्य मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कल ही परिवार को क्वारंटाइन कर उनके सैंपल लिए गए थे। आज रिपोर्ट आने पर 4 सदस्य पॉजिटिव पाए गए। वहीं आज एक केस राजीव काॅलोनी से मिला। यह दिल्ली से आया था। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने  दोनों एरिया को सील कर दिया और कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। 

Edited By

vinod kumar