पानीपत में यमुना में नहाने गए डूबे 5 बच्चे: एक को सकुशल निकाला बाहर...1 का मिला शव, बाकियों की तलाश जारी

10/12/2023 11:44:35 AM

पानीपत (सचिन) : हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर आ रही है। जहां गांव तामसाबद के पास यमुना में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। यहां स्थानीय व्यक्ति ने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एक घंटे बाद एक बच्चे का शव मिला है। बाकी तीन की तलाश जारी है। वहीं हरियाणा व यूपी के गोताखोर तीनों बच्चों की तलाश में जुटे हुए है। ये सभी गांव तामसाबद में चल रही जमात में शामिल होने के लिए आए हुए थे। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana