5 दिवसीय नैशनल रैंकिंग महाकुंभ शुरू

1/30/2018 11:12:48 AM

कलायत(ब्यूरो): शिक्षा भारती स्पोर्ट्स स्कूल के खेल मैदान में 5 दिवसीय नैशनल रैंकिंग महाकुंभ से शुरू हुआ। इसकी शुरूआत शिक्षा भारती शिक्षण संस्थान प्रबंध समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह और प्राचार्य जितेंंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके की जबकि अध्यक्षता खेल सचिव वीरेंद्र सिंह ने की। महिला-पुरुष वर्ग की इस प्रतिस्पर्धा के अंडर-14 और 16 आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, असम समेत करीब-करीब सभी राज्यों से प्रतिभावान 96 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरियाणा टैनिस संघ के तत्वावधान में शुरू हुई प्रतियोगिता के कुशल संचालन के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 4 टैनिस कोर्ट निर्धारित किए गए हैं। खेल नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए 10 अम्पायर गतिशील रहेंगे।
 
इनमें राज सिंह धारीवाल, जसदीप सिंह, अमित कुमार, विकास दहिया, राहुल कुमार, पवन लौहान, प्रदीप लांबा, सुरेंद्र कुमार, संदीप सिंह व निगरानी समिति के दूसरे सदस्य शामिल हैं। खेल सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में खेलों से दूर रहे युवाओं को उभारने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रतिभागी खिलाड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया के अनुसार इसमें अपना जौहर दिखाएंगे। प्रत्येक मैच के 3 सैट बनाए गए हैं। इसमें 2 सैटों में बाजी मारने वाले को विजयी घोषित किया जाएगा। प्रतिस्पर्धा को सुचारू रूप से चलाने के लिए आधुनिक व्यवस्था की गई है। इसके तहत रात्रि के समय में भी खिलाडिय़ों को दिन का आभास होगा। 

राष्ट्रीय खिलाड़ी भी पहुंचे
राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धा में एशियन चैंपियन विशेष पटेल, श्रुति अहलावत, सौम्या रौंडे, मलिशका के., रिद्धि चौधरी साथ-साथ दूसरी नामी खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाडिय़ों के रहने व संतुलित भोजन के लिए स्पोटर््स स्कूल के हॉस्टल को खुला रखा गया है। निदेशक वीरेंद्र सिंह व प्रतियोगिता के रैफरी रामधन शर्मा सभी पहलुओं पर नजर रखे हुए हैं। खेल मुखिया राज धारीवाल ने बताया कि यह पहला अवसर है कि जब चेयरमैन कुलदीप सिंह और प्राचार्य जितेंद्र सिंह की अगुवाई में इस प्रकार प्रतियोगिताओं का मैदान कलायत में सजा है। नि:संदेह इस प्रकार की मुहिम खेलों और खिलाडिय़ों को उभारने का काम करेगी। 

यह रहे अंडर-16 के मुकाबले 
अंडर-16 लड़कों के वर्ग में आदित्य राठी हरियाणा ने आदित्य गोयत पंजाब को 7-6, 9-7, ट्राई ब्रेकर में 6-1 से हराया। ऋषि दहिया पंजाब ने गौरव जौसी पंजाब को 6-2, 6-3 से हराया। माधव शर्मा पंजाब ने भारत शांडिल्य हरियाणा को 6-2, 6-1 से हराया। हरमनजीत सिंह पंजाब ने वंश नांदल हरियाणा को 6-3, 6-1 से हराया। प्रणय चौधरी राजस्थान ने सार्थक सिंगला पंजाब को 6-4, 6-4 से हराया। सार्थक अरोड़ा पंजाब ने करण शांडिल्य हरियाणा को 7-6, 6-2, 3-6, 6-4 से हराया।  

यह रहे अंडर-14 के मुकाबले
शिव देव वालिया हरियाणा ने पारस लुकराय असम को 6-0, 6-1 से हराया। आदित्य गोयत पंजाब ने निलेश हरियाणा को 6-0 व 6-0 से मात दी। इस अवसर पर धारीवाल, पवन कुमार, प्रदीप लाम्बा, महावीर सिंह, सुखबीर सजूमा व अनिल बनवाला के 
अलावा खेल जगत के दूसरे नामी खिलाड़ी और शिक्षक मौजूद रहे। 