खराब फसल से परेशान किसानों को सरकार का मरहम, 5.54 करोड़ की मुआवजा राशि जारी

6/23/2017 1:17:07 PM

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी):हरियाणा सरकार ने ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा जारी किया है। सरकार ने किसानों को 5 करोड़ 54 लाख और 8 हजार रुपए की मुआवजा राशि जारी की। बता दें, 25 और 26 जनवरी 2017 को भिवानी और हिसार जिलों में ओलावृष्टि हुई थी, जिसके चलते नुकसान के आकलन के लिए सरकार ने विशेष गिरदावरी के आदेश दिए थे।

सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इसकी जानकारी देते हुए हिसार जिले के लिए 16 लाख 33 हजार और भिवानी जिले के लिए 5 करोड़ 37 लाख 75 हज़ार रुपए मुआवजा राशि जारी की है।