अश्लील वीडियो बनाकर महिला ने व्यक्ति से मांगे 5 लाख(Video)

10/7/2018 9:17:06 AM

करनाल(केसी आर्या): एक व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए ऐंठने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 3 लाख रुपए की नकदी व एक मोबाइल फोन बरामद किया। असंध निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शिव कालोनी की एक महिला उसे ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए की मांग कर रही है। महिला को पकडऩे के लिए सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने टीम का गठन कर महिला को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने महिला से मोबाइल फोन व 3 लाख रुपए की नकद राशि बरामद की है। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी महिला को शिव कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से मोबाइल व 3 लाख रुपए भी बरामद किए है, जबकि दूसरी महिला फरार है।  आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Rakhi Yadav