अनाथालय से भागी 5 नाबालिग लड़कियां, हड़कंप

6/11/2018 11:06:53 AM

फतेहाबाद(मदान): फतेहाबाद में नए बस स्टैंड के पीछे माडल टाऊन में स्थित एक अनाथालय कल्याण समिति संस्थान से शनिवार देर रात्रि अचानक 5 नाबालिग लड़कियां गायब हो गईं। लड़कियों के अचानक गायब होने से हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में प्रशासन व पुलिस को सूचित किया गया। 

सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटों में पुलिस ने रविवार सुबह ही पांचों लड़कियों को सिरसा जिले के गांव लकड़ावाली गांव से बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि को उक्त संस्थान से 5 लड़कियां खिड़की के रास्ते भाग गई। लकडिय़ों के भागने की सूचना तुरंत बस स्टैंड चौकी पुलिस को की और पुलिस ने अपने आला अधिकारियों की इसकी सूचना दी। 

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और सभी बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर इसकी जानकारी दी। इस बीच पुलिस को पता चला कि उक्त भागी लड़कियां भट्टू रेलवे स्टैशन पर देखी गई हैं और यहां से ट्रेन में बैठकर सिरसा की तरफ गई है। जिस पर शहर थाना एस.एच.ओ. सुरेंद्र कम्बोज ने लड़कियों की बरामदगी के लिए एक टीम गठित कर सिरसा रवाना किया। सिरसा रेलवे स्टेशन पर भी लड़कियां की बरामदगी नहीं हुईं और बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने लकड़ावाली गांव से लड़कियां को बरामद किया। 


 

Rakhi Yadav