यमुनानगर में सामने आए 5 और कोरोना पॉजिटिव केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 24

6/12/2020 12:08:48 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर में आज पांच और कोरोना पॉजिटिव केसों के आने के बाद कोरोना कोरोना एक्टिव की संख्या बढ़कर 24 हो गई हैै जबकि आठ पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद उन्हें अस्पतााल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जिला सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया ने बताया कि अब यमुनानगर में अलग-अलग इलाकों में करोना पॉजिटिव केसों की संख्या 24  है आज जो 5 मामले सामने आए हैं उनमें एक महिला गांधीधाम की जबकि रोहतक सेे आया एक व्यक्ति जो तेजली खेल परिसर के पास रहता है वहीं साडोरा कस्बे से दो मामले और रसूलपुर से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने जानकारी दी कि इन सभी इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाकर लोगों के स्वास्थ्य की घर-घर जाकर जांच की जा रही हैं। साथ ही जिला सिविल सर्जन ने बताया कि जिन लोगों के संपर्क में कोरोना पॉजिटिव रहेे हैं उन सब के सैंपल लिए जा रहे हैं।

 

Isha