हरियाणा: 5 नगर निगमों को जल्द करवाने होंगे सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव, निर्देश जारी

11/16/2020 7:21:45 PM

हरियाणा (धरणी): हरियाणा की 5 नगर निगमों में डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर निकाय विभाग सख्त हो गया है। पांच नगर निगमों हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल और यमुनानगर नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जल्द करवाने होंगे। इसके लिए पांचों नगर निगम आयुक्तों को निकाय विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।


 

 निकाय विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने पांचों निगम आयुक्तों को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर दोनों पदों के लिए चुनाव कराने के लिए कहा है। इन आदेशों के बाद निगमों में दोनों पदो को भरने के लिए होने वाले चुनाव की तिथि पर सभी की निगाहें लगी हुई है। देखना होगा निगम आयुक्त कब तक इस का ऐलान करते हैं।

बता दें कि हरियाणा नगर निगम के चुनाव दिसंबर 2018 में संपन्न हुए थे, जिसमें भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद निर्वाचित हुए सभी निगमों के मेयर प्रधानमंत्री से भी मिले थे। अब करीब दो साल बाद सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुनावों के लिए गतिविधियां तेज होने लगे हैं।

vinod kumar