चरखी दादरी में फूटा काेराेना बम, 5 नए पाॅजिटिव केस मिले

5/28/2020 8:22:39 PM

चरखी दादरी (नरेंद्र): हरियाणा के चरखी दादरी में आज काेराेना बम फूटा। यहां एक दिन में पांच केस पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें जिला के गांव चांगरोड़ निवासी एक व्यक्ति और गांव सांवड़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है।

इन्हें दादरी में बनाए गए कोविड अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बताया जा रहा है कि सांवड़ गांव में पाए गए 4 कोरोना पॉजिटिव गुरूग्राम से लौटे थे। वहीं चांगरोड में पाया गया कोरोना पॉजिटिव मरीज पांडिचेरी से लौटा था। 

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना पॉजिटिव मरीजाें के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची जारी की जा रही है और उनके सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे। इसके साथ विभाग की ओर से टीम तैयार कर पॉजिटिव केसों के गांव में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग का कार्य किया जाएगा।

Edited By

vinod kumar