हाईकोर्ट में जल्द ज्वाइन करेंगे 5 नए जज

7/4/2017 7:36:40 AM

चंडीगढ़ (बृजेन्द्र):पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हाल ही में 2 नए जजों के आने के बाद अब 5 नए जज भी शामिल होने जा रहे हैं। पी.एम.ओ. ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए बार से 5 वकीलों की एडिशनल जज के रूप में नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं।

प्रधानमंत्री ने डिपार्टमैंट ऑफ जस्टिस के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए इन जजों का नाम मंजूर किया है। इनमें हरियाणा बार के अरविंद सिंह सांगवान, राजबीर सेहरावत, अनिल शेत्रपाल, महाबीर सिंह सिंधू, सुधीर मित्तल और पंजाब बार से अवनीश ङ्क्षझगन का नाम इनमें शामिल है।

प्रधानमंत्री ने आगे राष्ट्रपति को अपना प्रस्तुतीकरण भेज दिया है। इन पांचों जजों के हाईकोर्ट में आने से जजों की संख्या 53 हो जाएगी जो वर्तमान में 48 है। हाईकोर्ट में जजों की प्रस्तावित संख्या 85 है।