यमुनानगर में महिला को बंधक बनाकर 5 लोगों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

11/21/2018 12:54:22 PM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर में हमीदा हेड के पास पांच युवकों द्वारा महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों की गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है किआत्मा पुरी कॉलोनी निवासी जाकिर के अनुसार शनिवार की शाम जब वह बाइक से आ रहा था तभी यमुना की पटरी के पास से एक महिला ने उसे लिफ्ट मांगी। उसने महिला को लिफ्ट दी।

महिला ने उसे बताया कि वह यमुनानगर में स्टेशन के पास रहती है। जब वह हामिद हेड के पास पहुंचे तो 5 युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया और युवकों ने मारपीट करते हुए उसे बंधक बना लिया और महिला को पास ही गन्ने के खेतों में ले गए।

जाकिर ने जब उनका विरोध किया तो उसे भी नहर में फेंकने की धमकी दी गई और उसकी बाइक की चाबी व मोबाइल छीन लिया। सभी युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

शिकायत के अनुसार जाकिर ने महिला को गन्ने के खेतों में ढूंढा और उसे अपने घर ले आए। इसलिए रात को महिला को अपने घर पर ही रखा। रविवार को पीड़ित अपनी पत्नी के साथ महिला को अमिता चौकी लेकर गया और वहां इस घटना की शिकायत दी। वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलते ही 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  

Rakhi Yadav