साइबर सिटी में 5 वर्षीय मासूम भी कोरोना पॉजिटिव, मां से संक्रमित हुई बच्ची

5/12/2020 1:23:41 PM

गुरुग्राम/कुरुक्षेत्र (माेहित/रणदीप): हरियाणा के गुरुग्राम में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है की बच्ची मां के संपर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव आई है।

जिला में साेमवार काे तीन लाेग कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी मरीजों का इलाज चल  रहा है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करना शुरु कर दिया है। एहतियात के तौर पर उनको भी क्वारंटाइन किया जा सकता है।गुरुग्राम में अब काेराेना मरीजाें का आंकड़ा 145 पहुंच गया है। 

कुरुक्षेत्र में महिला मिली काेराेना पाॅजिटिव
वहीं कुरूक्षेत्र के बाबैन ब्लाॅक के गांव धनानी में एक महिला की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इस महिला को गांव हरिगढ़ भोरख की महिला पुलिसकर्मी की चैन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि महिला पुलिसकर्मी की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

इस महिला पुलिस कर्मी की रुममेट सहित उसके परिवार के 11 सदस्यों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 10 सैपलों की रिपोर्ट नेगटिव आई है और एक महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। महिला को आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Edited By

vinod kumar