5 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज

9/29/2022 12:32:44 PM

यमुनानगर : सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कालोनी में 5 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में ही रहने वाले नवीन नाम के युवक पर लगा है। जब बच्ची रोने लगी, तो आरोपी धमकी देकर भाग निकला। मामले में सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय बच्ची पड़ोसी के यहां बच्चों के साथ खेल रही थी। पड़ोसी का एक रिश्तेदार नवीन आया हुआ था। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। जब बच्ची रोने लगी, तो आरोपी उसे धमकी देकर भाग निकला।

Content Writer

Isha