गुरूग्राम में 5 साल की मासूम से रेप, बड़ी बहन ने की शिकायत(Video)

8/23/2018 12:48:29 PM

गुरूग्राम(सतीश राघव): पांच साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने साइबरसिटी को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। वाक्या गुरुग्राम के मानेसर इलाके का है। दरअसल, गुरुग्राम के बिनौला इलाके में मूल रूप से यूपी का रहने वाला एक परिवार किराए पर रहता है। गुरुवार की सुबह पुलिस को एक महिला ने लिखित शिकायत देकर आऱोप लगाया है कि उसका रिश्तेदार अखिलेश जो उसके पड़ोस में ही रहता है। उसने उसकी पांच साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला ने बताया कि उसके साथ उसकी छोडी बहन रहती है। बीती रात जब पीड़िता की बड़ी बहन शौच करने के लिए जगी तो देखा कि उसकी पांच साल की बहन अपने कमरे में नहीं है।

आस-पास देखने के बाद उसने देखा कि आरोपी अखिलेश अपने कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता की बहन ने शोर मचाया तब तक आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो चुका था।पुलिस ने पीड़िता को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। 

Rakhi Yadav