13 साल के बच्चे के साथ 5 युवकों ने किया कुकर्म

1/8/2019 11:01:27 AM

भिवानी(ब्यूरो): सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के 13 साल के बच्चे के साथ 5 युवकों ने कुकर्म कर दिया। इस वारदात को देवराला स्थित एक स्पोर्ट्स एकैडमी में अंजाम दिया गया और यह घटना 2 जनवरी की है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कुकर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसका 13 साल का बेटा देवराला स्थित एक स्पोर्ट्स एकैडमी में प्रैक्टिस करता है। इसके चलते उसका बेटा रात के समय भी वहीं रहता है। 2 जनवरी को उसी एकैडमी में प्रैक्टिस करने वाले 5 युवकों ने बारी-बारी से उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। जब उसके बेटे ने उनका इस कृत्य का विरोध किया तो उन्होंने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

इस बात की जानकारी उन्हें रविवार को उस समय मिली जब उनका बेटा घर आया और उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत कैरू चौकी में दी। जांच अधिकारी एस.आई. रामधारी ने बताया कि उनके पास इस मामले को लेकर आरोपियों के नाम ही सामने आए हैं। इसलिए पुलिस अब उन आरोपियों के ठिकानों और उम्र के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Deepak Paul