मुरथल यूनिवर्सिटी में 50 करोड़ का ''फंड खेल'', नियमों को ताक पर रख निजी बैंक में जमा कराए पैसे...कुलपति पर लगे गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 05:15 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। शैक्षिक संगठन डीक्रूटा के प्रधान अजय डबास ने आरोप लगाए है कि छात्र कोष के करीब 50 करोड़ रुपये को सरकारी नियमों के तहत सरकारी बैंक में रखा जाना चाहिए था, लेकिन कथित तौर पर इसे एक निजी बैंक में कम ब्याज दर पर एफडी कर दिया गया।

वहीं यूनिवर्सिटी कैंपस की हालत भी कई सवाल खड़े कर रही है।करीब 50 सरकारी फ्लैट वर्षों से खाली पड़े हैं और जर्जर हालत में खंडहर बनते जा रहे हैं।रखरखाव के नाम पर लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय के हॉस्टल की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है।छात्रों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही, जिसको लेकर कई बार छात्र आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।डीक्रूटा ने वाइस चांसलर पर फ्लैट्स के आवंटन में गड़बड़ी और चहेतों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।साथ ही यूनिवर्सिटी एक्ट, सरकारी दिशा-निर्देश और अकाउंट्स कोड की अनदेखी के भी गंभीर आरोप सामने आए हैं।बिना सरकारी अनुमति लीगल एडवाइजर और स्टैंडिंग काउंसल की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

 
 वही इस मामले पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और विधायक निखिल मदान से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकार किसी भी दोषी को नहीं बक्शेगी। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या करोड़ों रुपए के इस खेल का सच सामने आएगा या फिर मामला जांच के नाम पर दबा दिया जाएगा क्यों छात्रों के पैसे से समझौता हुआ,और कौन हैं वो जिम्मेदार जिनकी चुप्पी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए खंडहर होते फ्लैट्स, बदहाल हॉस्टल, कब तक इस मामले की जांच होगी और क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static