न्‍यायिक व्‍यवस्‍था में बड़ा फेरबदल, हरियाणा में 53 जजों के हुए तबादले

5/4/2017 10:50:28 AM

चंडीगढ़(धरणी):पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा न्यायिक सेवा के 53 अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जिन सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जजों के तबादले किए गए हैं उनमें सुरुचि अन्नेजा  का झज्जर से गुरुग्राम, डा. परमिंदर कौर पलवल से कैथल, सुनील चौहान का पंचकूला से सोनीपत, अनुपमिश मोदी का सोनीपत से चंडीगढ़ ज्यूडिशियल अकेडमी में बतौर रजिस्ट्रार, प्रशांत  राणा का गुरुग्राम से सीजेएम फरीदाबाद, सुनील कुमार का मेवात से भिवानी,  सुरिंदर कुमार का सोनीपत से हिसार, तरनजीत कौर का कैथल से झज्जर, राहुल बिश्नोई का पंचकूला से फतेहाबाद, अमित शर्मा का झज्जर से कैथल, लोकेश गुप्ता का रोहतक से मेवात, योगेश चौधरी का रेवाड़ी से झज्जर, रोहित वत्स का पंचकूला से झज्जर, निशांत का नारनौल से सोनीपत, अभिषेक फुटेजा का गुरुग्राम, तरुण सिंघल का फरीदाबाद से पलवल, सुनील कुमार का भिवानी, सुनील कुमार दीवान का कैथल से पंचकूला, मधुलिका का फतेहाबाद से नारनौल, तय्यब हुसैन का रेवाड़ी, राजेश कुमार यादव का फतेहाबाद से झज्जर, नीरू कम्बोज का असंध से रेवाड़ी, अनुदीप कौर भट्टी का ऐलनाबाद से कैथल, प्रवेश सिंगला का डबवाली से सफीदों, विशाल का सफीदों से बावल, जतिन गर्ग का करनाल से फतेहाबाद, रीतू का इंद्री से डबवाली और रेखा का पलवल से असंध तबादला किया गया है 

इनके अलावा जिन 6 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जज को एडीशनल  सिविल जज  (सीनियर डिवीजन) जज का चार्ज दे तबादला किया गया हैं उनमें अंजलि जैन का गुरुग्राम से पलवल, अनुराधा का सिरसा से करनाल, दीप्ति का रोहतक से जगाधरी, मोनिका का सोनीपत से नारनौल, दुष्यंत चौधरी का चंडीगढ़ से एलनाबाद और रमेश चंद्र का दादरी से इंद्री तबादला किया गया है।  

इनके साथ ही जिन अन्य सिविल जज  (जूनियर डिवीजन) जज के तबादले किए गए हैं, उनमें कविता यादव का गुरुग्राम से रेवाड़ी, मोनिका सिंह का सोनीपत से रोहतक, निशा का चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़, इंदु बाला का हिसार से गुरुग्राम, जोगेंद्र का महेंद्रगढ़ से सोनीपत, ईराम हसन का रेवाड़ी से चंडीगढ़, गीतांजली  गोयल का जगाधरी से चंडीगढ़, सीमा का गुरुग्राम से रोहतक, अशोक कुमार का महेंद्रगढ़ से सोनीपत, हर्ष कुमार सिंह का अम्बाला से दादरी, सुनील का फरीदाबाद से एलनाबाद, नमित कुमार का फतेहाबाद से नारनौल, विवेक तोमर का ऐलनाबाद से गुरुग्राम, तरुण चौधरी का मेवात से जगाधरी, अरुण डाबला का नारनौल से कैथल, प्रदीप कुमार का होडल से पलवल, प्रदीप  कुमार का फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद, कोपल का पलवल से गुरुग्राम और रिशु का कैथल से हिसार तबादला कर दिया गया है साथ इन सभी न्यायिक अधिकारियों को 8 मई तक इन जगह पर अपना चार्ज लेने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।