2 अक्तूबर को जेलों में बंद 55  कैदियों को रिहा किया जाएगा : एस.एस. प्रसाद(Video)

9/20/2018 10:31:24 AM

पंचकूला(धरणी): हरियाणा प्रदेश में 2 अक्तूबर को जेलों में बंद 55  कैदियों को सजा में राहत देकर उन्हें रिहा करने को लेकर प्रदेश के होम सैक्रेटरी एस. एस. प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार की हिदायतें आई हैं। सरकार ने फैसला लिया है की गांधी जी के 150वें जन्मदिवस और 6 अप्रैल 2019 को डांडी यात्रा की एनिवर्सरी और अगले साल 2 अक्तूबर पर कैदियों को सजा में  राहत दी जाएगी। होम सैक्रेटरी ने कहा कि इसके लिए नियम बनाए गए है कि किस कैदी को रहत दी जाए।

 ऐसी महिला जिसकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो और अपनी आधी सजा पूरी कर चुकी हो, 60 साल से अधिक के पुरुष जो अपनी आधी सजा काट चुके , 70 प्रतिशत से अधिक विकलांग जो आधी सजा काट चुका उनकी सजा इन 3 दिवसों पर मांफ की जाएगी। एस.एस. प्रसाद ने कहा कि जो कैदी अपनी 2 तिहाई सजा काट चुके हैं उन्हें भी रिहा करने का फैसला लिया गया है। 

 उन्होंने कहा कि इन शर्तों को पूरा करने के साथ-साथ उन्होंने कोई जघन्य अपराध जिसकी सजा उम्रकैद है नहीं किया होना चाहिए। जिसमें रेप, हत्या, क्रप्शन, पोस्को के साथ कुछ अन्य एक्ट शामिल है।  
 

Deepak Paul