शटडाऊन वाले 7 जिलों पर निगाह रखेंगे 6 आई.ए.एस. अधिकारी

3/23/2020 8:49:41 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 6 आई.ए.एस. अधिकारियों को समन्वय, योजना और निगरानी के क्रियान्वयन हेतु उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा 7 जिलों के लिए तैनात किया है। 

गुरुग्राम जिले के लिए मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीरेंद्र सिंह कुंडू, सोनीपत जिले के लिए खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण, पानीपत के लिए श्रम विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग, पंचकूला के लिए निगरानी एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव दीप्ति उमाशंकर, रोहतक व झज्जर के लिए रोहतक के मंडलायुक्त डी. सुरेश और फरीदाबाद के लिए फरीदाबाद के आयुक्त संजय जून को लगाया गया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों में बताया गया कि इन अधिकारियों की भूमिका व ड्यूटी के संबंध में आगामी दिशा-निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

Isha