केंद्र की ट्राइसिटी को बड़ी सौगात! चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन प्रोजैक्ट को मंजूरी

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एन.एच.-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सैक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन एक्सैस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर के निर्माण के लिए 1463.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। 

यह प्रोजैक्ट ट्राइसिटी रिंग रोड (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो क्षेत्र की यातायात समस्याओं को काफी हद तक हल करने वाला साबित होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इस प्रोजैक्ट की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि यह कोरिडोर मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्य शहरी चौराहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करके भीड़ कम करेगा। इससे एन.एच.-44, एन.एच.-205ए और एन.एच.-152 पर भारी वाहनों का दबाव घटेगा। खास तौर पर हिमाचल प्रदेश विशेषकर शिमला क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को तेज और आसान कनैक्टिविटी मिलेगी। पंजाब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static