महिला सहित 6 लोगों पर गैंगरेप का आरोप, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

11/25/2020 3:31:34 PM

टोहाना (सुशील): क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक महिला सहित 6 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि एक महिला के कहने पर व्यक्ति के साथ काम के लिए गई थी, जिसके बाद आरोपी उसे एक खेत में ले गया जहां उसने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दे दी है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दी है।

Shivam